देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर सीमा पर अमित शाह का दौरा, जवानों का बढ़ाया हौसला; 14 महिला बैरकों का किया ई-लोकार्पण

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
राजस्थान के बीकानेर स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में मंगलवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने बीएसएफ की सांचू पोस्ट पर आयोजित प्रहरी सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए देश की सुरक्षा में उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने जवानों के साथ जलपान किया और उनसे संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री ने सीमा चौकियों पर नवनिर्मित 14 महिला बैरकों का ई-लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा बलों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
दौरे के दौरान अमित शाह ने सांचू माता मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने प्रहरी शस्त्र गैलरी का अवलोकन कर आधुनिक ड्रोन तकनीक की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) Arjun Ram Meghwal सहित बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
केंद्रीय गृह मंत्री के इस दौरे को सीमा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा जवानों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Subscribe to my channel


