बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में अमर बकरा धर्मदा संस्था की नई समिति ने संभाला पदभार, हुआ स्वागत सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। अमर बकरा धर्मदा संस्था श्री ओसवाल समाज बालोतरा की नई समिति ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा नव नियुक्त संयोजक और समिति सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

संस्था के नए संयोजक के रूप में जितेंद्र भंसाली ने जिम्मेदारी संभाली। वहीं समिति में संजय कुवाड, अनिल बांठिया, संजय रायसोनी और सुशील गोगड़ को सदस्य बनाया गया है।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान ओसवाल समाज बालोतरा के अध्यक्ष देवराज खीमसरा, मंत्री पवन बागमार, न्याति समिति संयोजक धनराज ओस्तवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने नई समिति को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।

कार्यक्रम में समाज के सदस्यों ने नई टीम का स्वागत करते हुए संस्था की एकता, सेवा भावना और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button