बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बीकानेर पुलिस लाइन में “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया योग व साइकिल रैली में भाग

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। फिट इंडिया और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस लाइन बीकानेर में “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे तक योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें योग गुरु दीपक जी के निर्देशन में पुलिस विभाग के करीब 215 अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर विभिन्न योग क्रियाएं और प्राणायाम किए।
योग सत्र के बाद सुबह 7:00 बजे से 7:30 बजे तक पुलिस लाइन से म्यूजियम सर्किल तक साइकिल रैली निकाली गई। रैली को आरआई श्री जितेंद्र जी स्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने साइकिल चलाकर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में श्री धीरेंद्र जी शेखावत, परमेश्वर जी सुथार, कविता जी पूनिया सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य नियमित व्यायाम, योग और साइकिलिंग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Subscribe to my channel


