देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी पुलिस का “Sunday on Cycle” अभियान आयोजित, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
जिला पुलिस भिवाड़ी द्वारा रविवार, 24 मई 2026 को “Sunday on Cycle” अभियान का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्मिकों एवं आमजन में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, ईंधन बचत के प्रति प्रेरित करना तथा फिट एवं सुरक्षित शहर का संदेश देना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे रिजर्व पुलिस लाइन, भिवाड़ी से हुई। साइकिल रैली का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन से बाबा मोहनराम मंदिर होते हुए पुनः रिजर्व पुलिस लाइन तक किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शिकाऊ सेल, श्री किशोर कुमार बुटोलिया (RPS) ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। कार्यक्रम से पूर्व योग सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से यातायात नियमों की पालना, ईंधन संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि नियमित साइकिलिंग न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह स्वच्छ पर्यावरण एवं सुरक्षित शहर की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फिट इंडिया के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


