बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा ने न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप का किया सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
Rotary Club द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश Siddharth Deep का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जांगिड़ रोटरी भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में पूर्व सह प्रांतपाल Om Prakash Banthia ने कहा कि न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप ने पिछले तीन वर्षों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के रूप में बालोतरा क्षेत्र में पीड़ित मानवता की सेवा, न्यायिक सुविधाओं के विस्तार, जन समस्याओं के समाधान एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके कार्यों के लिए पूरा बालोतरा क्षेत्र उनका कृतज्ञ है।
क्लब अध्यक्ष Pawan Garg ने कहा कि रोटरी क्लब के विभिन्न सेवा कार्यक्रमों में न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप का सदैव विशेष सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने सामाजिक एवं सेवा कार्यों को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अपने संबोधन में न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप ने कहा कि बालोतरा क्षेत्र के लोगों का सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मीयता और प्रेम हमेशा स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा के क्षेत्र में यहां कार्य करने का अवसर उनके लिए बेहद खास और प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम के अंत में Sachin Hitendra Chhajed ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भले ही न्यायाधीश सिद्धार्थ दीप का स्थानांतरण सुमेरपुर हो गया है, लेकिन बालोतरा के लोगों के दिलों में उनके प्रति सम्मान सदैव बना रहेगा।
इस अवसर पर सह प्रांतपाल लीलेश बालड, राजेश सिंघल, डॉ. खुशाल खत्री, धनराज चोपड़ा, पूर्व अध्यक्ष संपत भंडारी, पुरुषोत्तम सेठिया, अशोक सुराना सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


