बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

स्वच्छता सर्वेक्षण दल पहुंचा बालोतरा, जिले की स्वच्छता व्यवस्थाओं का करेगा सात दिवसीय मूल्यांकन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 23 मई। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण दल शनिवार को बालोतरा पहुंचा। दल ने अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान के साथ मुलाकात कर जिले में स्वच्छता व्यवस्थाओं, साफ-सफाई अभियान, कचरा प्रबंधन, जनसहभागिता एवं नगर निकायों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने कहा कि जिले को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता से जुड़े सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रभावी ढंग से संचालित किए जाएं तथा आमजन को भी स्वच्छता अभियान से जोड़कर जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए।

स्वच्छता सर्वेक्षण दल आगामी सात दिनों तक जिले के विभिन्न शहरी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों का निरीक्षण करेगा। इस दौरान सड़क सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, कचरा निस्तारण प्रणाली, प्लास्टिक मुक्त अभियान, स्वच्छ बाजार, जल निकासी व्यवस्था तथा नागरिक सहभागिता जैसे विभिन्न स्वच्छता पैरामीटर पर जिले की रैंकिंग तय की जाएगी।

दल द्वारा नगर परिषद क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, वार्डों, पार्कों एवं संस्थानों का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जाएगा। साथ ही स्वच्छता से जुड़े अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की भी जांच की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर चौहान ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। यदि आमजन सक्रिय भागीदारी निभाए तो बालोतरा को प्रदेश के स्वच्छ जिलों में अग्रणी बनाया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाएं, कचरा निर्धारित स्थान पर डालें तथा स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।

बैठक में नगर परिषद अधिकारियों, स्वच्छता शाखा के कार्मिकों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने भी भाग लिया। अधिकारियों ने स्वच्छता सर्वेक्षण दल को जिले में संचालित स्वच्छता गतिविधियों, नवाचारों एवं जनजागरूकता अभियानों की जानकारी दी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि जनसहयोग एवं बेहतर व्यवस्थाओं के बल पर इस बार बालोतरा जिला स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button