बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नेहरू कॉलोनी बालोतरा में पक्षियों के लिए लगाए गए 15 परिंडे, गर्मी में दाना-पानी की व्यवस्था का संकल्प

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नेहरू कॉलोनी बालोतरा परिसर में कृष्ण सेवा संस्थान एवं पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा-बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में 15 परिंडे लगाए गए। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पक्षियों के संरक्षण और उनके प्रति संवेदनशील बनने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा-बाड़मेर के संस्थापक अध्यक्ष सालगराम परिहार ने कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था करना मानवता का बड़ा कार्य है। उन्होंने कहा कि पक्षियों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए समाज को आगे आना चाहिए तथा जीव-जंतुओं के प्रति प्रेमभाव बनाए रखना जरूरी है।

कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। महिलाओं ने संकल्प लिया कि नियमित रूप से परिंडों में दाना और पानी की व्यवस्था कर पक्षियों की भूख और प्यास मिटाने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान रेशमी देवी, चांदनी देवी, विमला, मीना देवी, राधेश्याम अध्यापक, गौतम चंद्र जीनगर, भट्टाराम, हनुमान, अर्जुन राम देसी वैद्य, रामेश्वर लाल समाजसेवी, चुन्नीलाल, दलीचंद एवं हीरालाल पवार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पक्षियों की सुरक्षा और देखभाल के लिए निरंतर निगरानी रखने का संकल्प लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button