बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
डीसीबी बैंक और राजस्थान पेंशनर समाज संस्थान के द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा में डीसीबी बैंक और राजस्थान पेंशनर समाज के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राजस्थान सरकार के द्वारा हुए रिटायर्ड वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर राजस्थान में प्रशासनिक सेवा में चयनित सुश्री भूमिका त्रिवेदी एवम् श्री मोहित सोनी का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया गया | इस कार्यक्रम का आयोजन डीसीबी बैंक एवं पेंशनर समाज संस्थान संयुक्त रूप से किया गया |बैंक के शाखा प्रंबधक नवीन हर्षा ने कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ जनों का अभिवादन किया तथा डीसीबी बैंक द्वारा दी जाने वाले बैंकिंग सुविधाएं जैसे बचत खाता fd बीमा संबंधित जानकारी प्रदान की |डीसीबी बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.85% और 7.95% का ब्याज प्रदान करती है इस कार्यक्रम का आगाज पेंशनर समाज के अध्यक्ष श्री शंकर लाल के द्वारा किया गया तथा इस कार्यक्रम में डीसीबी बैंक के सभी स्टाफ की भूमिका अहम रही |

Subscribe to my channel


