LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में गैंगस्टर एक्ट के दो ₹25-25 हजार के इनामी गोकश गिरफ्तार, तमंचे व कारतूस बरामद

 

रिपोर्ट : डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर : 7376326175

लखीमपुर खीरी, 19 मई 2026।

जनपद में अपराध एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पढ़ुआ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निघासन के पर्यवेक्षण में थाना पढ़ुआ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो इनामी गोकश अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर रमियाबेहड़-नैनापुर मार्ग पर बंगाली कॉलोनी से करीब 100 मीटर आगे नैनापुर गांव की ओर आज सुबह लगभग 6:07 बजे दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

सफौव्वा उर्फ मोहम्मद अहमद पुत्र अजीज अंसारी निवासी रामनगर लहबड़ी थाना धौरहरा जनपद खीरी।

हफीज पुत्र अनवर निवासी रामनगर लहवड़ी थाना धौरहरा, वर्तमान पता ग्राम त्रिकोलिया थाना ईसानगर जनपद खीरी।

पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्त लंबे समय से गोकशी तथा समाज विरोधी गतिविधियों में सक्रिय थे। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट, गौ हत्या निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी:

02 अवैध तमंचे (315 बोर)

03 जिंदा कारतूस (315 बोर)

पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्त 29 अगस्त 2025 से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक जुबेर अहमद, कांस्टेबल चन्द्रमोहन त्यागी, कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार, एएसआई शरद एवं कांस्टेबल महताब आलम शामिल रहे।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button