बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

आज भाजपा मण्डल पादरू की मण्डल स्तरीय बैठक अत्यंत उत्साहपूर्ण सम्पन्न हुई

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

*आज भाजपा मण्डल पादरू की मण्डल स्तरीय बैठक अत्यंत उत्साहपूर्ण सम्पन्न हुई*।

*मंडल के विभिन्न विकास कार्य के प्रस्ताव लिए*

पादरू @कस्बे के मंडल मुख्यालय घेरालिया माता मंदिर परिसर में मासिक संगठात्मक बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष मिश्राराम देवासी द्वारा की गई। इस अवसर पर *मण्डल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष श्री गोमाराम लेगा श्रीमती तुलसी मेगवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती उषा राठौड़ मण्डल महामंत्री श्री रमेश जैन, श्री गौतम सिंह राजपुरोहित* मण्डल उपाध्यक्ष मफतलाल सुथार मण्डल, मंत्री भैराराम चौधरी सोशियल मिडिया महेंद्र भाई सुथार एसी मोर्चा अध्यक्ष फोजाराम मेघवाल,शक्ति केंद्र संयोजक गुमान सिंह राठौड़ पादरू, गंगा सिंह कांखी व चेनाराम देवासी, सहित भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

*बैठक के मुख्य बिंदु एवं सकारात्मक संदेश:*

1. सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख संरचना को सुदृढ़ कर “बूथ जीता, चुनाव जीता” के मंत्र को साकार करने पर जोर दिया गया।

2. केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु घर-घर संपर्क अभियान को गति देने का निर्णय हुआ।

3. मण्डल प्रभारी श्री गोमाराम लेगा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है। पादरू मण्डल की एकजुटता पूरे बालोतरा जिले के लिए प्रेरणा बने।

4. मंडल महामंत्री श्री रमेश जैन ने संगठनात्मक अनुशासन और समन्वय पर बल देते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया तथा सभी कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पार्टी का सरल ऐप डाउनलोड करने का आग्रह किया

5. सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह विश्वास दिलाया कि पादरू मण्डल का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाएगा।

बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश और मासिक संगठात्मक के प्रति समर्पण देखते ही बनता हैं। बैठक मण्डल में नई ऊर्जा और एकता का संचार कर गई।

*मां भारती व पार्टी संस्थापक डा श्याम प्रकाश मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय तस्वीर पर दीप ज्योति व माला अर्पित वंदेमातरम् एवं भारत माता की जय* के उद्घोष के साथ बैठक राष्ट्रीय गान का समापन हुई।

मंडल महामंत्री रमेश जैन ने आभार व्यक्त किया

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button