धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
वृद्ध आश्रम में सेवा कार्य: व्हीलचेयर, जरूरत का सामान और छाछ का वितरण

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
17 मई को स्थानीय वृद्ध आश्रम में मानव सेवा और सामाजिक सहयोग का सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों के लिए व्हीलचेयर, दैनिक उपयोग का जरूरी सामान तथा भीषण गर्मी को देखते हुए छाछ का वितरण किया गया।
इस सेवा कार्य में वी आर फाउंडेशन, नेकी ग्रुप और स्माइल ग्रुप के सदस्यों ने संयुक्त रूप से सहयोग किया। तीनों संस्थाओं के सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया, उनसे आत्मीय बातचीत की और उनके साथ खुशी के पल साझा किए। कार्यक्रम के दौरान वृद्ध आश्रम का वातावरण भावुक और खुशनुमा बना रहा।
वृद्ध आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिक अंकल जनक राज जी ने तीनों ग्रुपों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के बुजुर्गों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

Subscribe to my channel


