देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महर्षि भगवान परशुराम शोभायात्रा में मोक्ष टैगोर आर्ट वर्क ग्रुप ने भेंट की आकर्षक झांकी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
महर्षि भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा के शुभ अवसर पर मोक्ष टैगोर आर्ट वर्क ग्रुप द्वारा अपनी उत्कृष्ट कला और शिल्प कौशल का शानदार प्रदर्शन किया गया। ग्रुप के कलाकारों ने भगवान परशुराम के आकर्षक स्वरूप का निर्माण कर उसे शोभायात्रा समिति अध्यक्ष श्री आलोक उपाध्याय को मुख्य डोला एवं झांकी हेतु सप्रेम भेंट किया।
इस दौरान मोक्ष अमर टैगोर, वैभव, विशाल एवं अन्य कलाकारों ने अपनी रचनात्मक कला से तैयार किए गए स्वरूप को श्रद्धा और सम्मान के साथ समर्पित किया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों ने इस सुंदर कलाकृति की सराहना करते हुए कलाकारों के प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में श्री राजू उपाध्याय (संरक्षक), अरुण रावत (सचिव), सोमेन्द्र पौनियां (पूर्व अध्यक्ष, टूंडला प्रेस क्लब) तथा सुनील अमर टैगोर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने भगवान परशुराम की शोभायात्रा को सफल और भव्य बनाने में सहयोग करने वाले कलाकारों एवं आयोजकों की सराहना की।
धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ी इस शोभायात्रा ने क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय वातावरण का संचार किया।
Subscribe to my channel


