बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

धवा उम्मेदपुरा परियोजना बंद होने के बावजूद जलदाय विभाग की सराहनीय व्यवस्था

 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग, बालोतरा

 

कल्याणपुर क्षेत्र में धवा उम्मेदपुरा जल परियोजना काफी दिनों से बंद होने के बावजूद आमजन को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए जलदाय विभाग लगातार मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहा है। विभाग द्वारा टैंकरों एवं अन्य वैकल्पिक माध्यमों से विभिन्न गांवों में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

इस व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में एसई बीएल मीणा एवं उनकी पूरी टीम लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की तत्परता के चलते क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल व्यवस्था बेहतर तरीके से संचालित हो रही है।

वर्तमान में सरवड़ी मेघवालों का बास, डोली राजगुरु, राज राजेश्वर नगर, रानी देसीपुरा, परिहारों की ढाणी सांखला, भीलों की ढाणी मंडली, थोब, नेवरी, देरिया, मूलकी ढाणी सहित अन्य गांवों में टैंकरों के माध्यम से नियमित जलापूर्ति की जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी विभाग की इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि परियोजना बंद होने के बावजूद जलदाय विभाग ने समय पर पानी उपलब्ध करवाकर राहत पहुंचाई है। विभाग का कहना है कि जब तक परियोजना पुनः शुरू नहीं होती, तब तक वैकल्पिक व्यवस्थाओं के जरिए लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाता रहेगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button