बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
शिक्षा के साथ साथ सहशैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से संस्कारवान शिक्षा जरुरी – अमराराम चौधरी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
श्री वर्द्धमान आदर्श विद्या मन्दिर प्रांगण में तीन दिवसीय संस्कार सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगा रंग प्रस्तुतियों के साथ सम्म्पन हुआ। 14 मई के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप डॉ. अरुण चौधरी, विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री भुवनेश्वरसिंह चौहान अतिरिक्त जिला कल्कटर बालोतरा, श्री देवराज खींवसरा अध्यक्ष ओसवाल समाज , श्रीमती प्रभा सिंघवी, श्री रणजीत गोगड़, सुश्री दिक्षीता गोगड़ ने भुमिका निभाई । सांस्कृतिक कार्यक्रम में भगवान महावीर की सम्पूर्ण जीवनी के बारे में नाट्य के रुप में बताया। कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर मुख्य अतिथि के रुप में श्री अमराराम चौधरी पूर्व राजस्व मंत्री एवं श्रीमान एम.आर.सुथार जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालोतरा, समारोह अध्यक्ष श्री मोतीलाल हुंडिया अध्यक्ष श्री वर्द्धमान जैन स्थानकवासी संस्थान बालोतरा , विशिष्ट अतिथि के रुप में श्रीमान अशोक विश्नोई उपखण्ड अधिकारी बालोतरा, श्री गणपत बांठिया सदस्य प्रदेश कार्य समिति भाजपा, श्रीमान कांतिलाल हुंडिया पार्षद नगर परिषद बालोतरा, श्री गौतमचन्द चौपड़ा, श्री भरत कुमार चौपड़ा, श्रीमती विमलादेवी चौपड़ा, श्रीमती वीणादेवी चौपड़ा की उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का षुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एव नवकार महा मंत्र से साथ षुरु हुआ। इस अवसर पर एम.आर. सुथार ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति व नैतिक शिक्षा के माध्यम से भावी पीढ़ी को तैयार कर रहे है वह बहुत ही सराहनीय है। आज के इस भौतिक वादी युग मंे संस्कार बहुत जरुरी है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमान अमराराम चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ में संस्कारवान शिक्षा देना जरुरी है। इसी प्रकार सह षैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन रखकर विद्यार्थी की वास्तविक योग्यता की परख कि जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्द्धमान विद्यालय की पहचान आज राष्ट्रीय स्तर पर बन चुकी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पूनमचन्द सुथार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्द्धमान विद्यालय शिक्षा के साथ साथ सहशैक्षणिक गतिविधियों में अपनी पहचान बना चुका है। विद्यालय में संस्कार एवं गुणवान शिक्षा दी जाती है उन्होने बताया इस वर्ष विद्यालय ने जिला स्तर पर बोर्ड परीक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया साथ ही 70 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 54 बालिकाओं का गार्गी पुरस्कार में चयन हुआ है। जो कि विद्यालय के लिए गौरव की बात है। विद्यालय समिति अध्यक्ष श्री पृथवीराजगोठी ने कहा कि संचालन समिति द्वारा हर तरह की सुविधाएँ उपलब्ध करवाकर छात्रों को शिक्षा के साथ साथ मूल्यवान एवं गुणवान शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा साथ हि विद्यालय में आवश्यकता को देखते हुए नवीन भवन का निमार्ण अतिशिघ्र ही किया जाएगा। जो कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। स्थानकवासी संस्थान के मंत्री श्री ओमप्रकश बांठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के नन्ने मुन्ने बच्चे बाल कलाकर भावी भारत के निर्माता है इनके अन्दर जो प्रतिभा है उसे निखारकर इनको आगे बढ़ाने का कार्य विद्यालय द्वारा किया जा रहा है। वो वास्तव में बड़ा ही सराहनीय है। उन्होंने विद्यालय संचालन समिति ,प्रधानाचार्य एवं उनकी टीम को समाज की तरफ से बधाई दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सब के राम सब मंे राम कार्यक्रम के अन्तर्गत राम आयेगें गानों पर सभी को झुमने को विवश कर दिया, प्रोग्राम में मर्यादा पुरुषोतम श्रीरामजी की गाथा आदि नृत्य प्रस्तुत करके श्रोतागणों को देर रात तक बैठने के लिए मजबुर कर दिया। कार्यक्रम का सम्मापन राष्ट्रगान के साथ हुआ कार्यक्रम में विद्यालय के भामाशाहों का सम्मान एवं बहुमान किया गया। साथ ही विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व अध्यक्ष श्री षान्तिलाल अन्याव ने सभी अतिथियों , भामाशाहों, विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावकों को आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सब ने अपना अमूल्य समय निकालकर इन बच्चो ंका मनोबल बढ़ाया विद्यालय परिवार सदैव आपका आभारी रहेगा। मुझे विश्वास है कि आपके सहयोग से विद्यालय यह विद्यालय सवार्गीण विकास करेगा साथ ही आप भविष्य में भी इन बच्चों का हौसला बुलन्द करने के लिए इस प्रकार तत्पर रहेगें ऐसी मुझे आशा है। कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका विद्यालय संचालन समिति के सचिव श्री सुजल कुमार हुंडिया एवं अध्यापक षरद गोयल ने निभाई इस अवसर पर विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष पृथवीराज गोठी, ललीत श्रीश्रीमाल, लुणचन्द छाजेड़, भैरुलाल तातेड़, मुकेश कुमार चौपड़ा, धर्मेश कुमार चौपड़ा,एवं स्थानकवासी समाज के खीमराज भंडारी, नेमीचन्द अन्याव, प्रदीप बाफना, जसराज तातेड़, दीपकचन्द भंडारी , लुणचन्द चौपड़ा, राहुल कुमार छाजेड़, गजराज गोलेच्छा, पंकज अन्याव, पियुष कुमार, राहुल, महावीर युवक संघ , महिला मंडल, ज्ञानशाल सेवार्थी, विद्यालय स्टाफ, अभिभावक, विद्यार्थी, पत्रकार, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


