बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
मजदूर वर्ग के आंखों के तारों की सेवा ही सच्ची ईश्वरीय सेवा है- प्रभा सिंघवी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल -: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा जसोल के कार्यक्रम में शामिल होकर पूर्व नगर पालिका चेयरमैन बालोतरा श्रीमती प्रभा सिंघवी ने सर्वाधिक नामांकन देखकर अति प्रसन्नता का अनुभव किया विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सरोज भाटी ने विद्यालय में उपस्थित भामाशाहों को पुष्पहार भेंट कर स्वागत भाषण द्वारा अभिवादन किया विद्यालय में उपस्थित बालक – बालिकाओं की अत्यधिक संख्या देखकर पूर्व चेयरमैन ने खुशी जाहिर की मजदूर वर्ग के आंखों के तारे विद्यार्थियों की सेवा ही सच्ची ईश्वरीय सेवा है विद्यालय के शारीरिक शिक्षक प्रताप सिंह राव ने विद्यालय के प्राथमिक स्तर से उच्च माध्यमिक तक विकास यात्रा पर प्रकाश डाला तथा भामाशाह धर्मेश जी चौपड़ा कवास , दौलत राज सिंघवी , पत्रकार संतोष गर्ग व समाज सेवी कैलाश जी का बहुमान किया विद्यालय कार्मिक अंजूबाला , कांता कुमारी, सुमन, अनिता चौधरी व कनिष्ठ सहायक प्रियंका राठौड़ ने भामाशाह प्रभा सिंघवी व सपना सिंघवी का माल्यार्पण कर स्वागत किया श्रीमती प्रभा सिंघवी ने विधायक श्री अरूण जी पटेल से मिलकर भवन की कमी को अति शीघ्र पूर्ण करने का विश्वास दिलाया तथा अपने श्रीमती प्रभा – किशोर जी सिंघवी चेरीटेबल ट्रस्ट बालोतरा की तरफ से माध्यमिक व उच्च माध्यमिक कक्षा कक्षों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक उन्नति हेतु स्मार्ट डिजिटल बोर्ड अति शीघ्र लगवाने की घोषणा की जिसका प्रधानाचार्य श्रीमती सरोज भाटी सहित समस्त अभिभावकों व कर्मचारियों ने आभार मय धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम के अन्त में श्रीमती प्रभा सिंघवी व श्रीमती सपना सिंघवी ने विद्यार्थियों के पानी पीने हेतु विद्यालय को कैम्पर भेंट कर फल व बिस्किट वितरित किए भामाशाह प्रेरक विद्यालय कार्मिक अंजूबाला दीक्षित ने अतिथियों व भामाशाहो का धन्यवाद भाषण प्रस्तुत किया कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह राव शारीरिक शिक्षक ने किया

Subscribe to my channel


