बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान
हर दिल जो प्यार करेगा….24 मई को गीतों से भरी शाम कार्यक्रम का आयोजन होगा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान, बीकानेर द्वारा आगामी 24 मई 2026 को गीतों भरी शाम संगीत प्रेमियों के नाम के तहत “हर दिल जो प्यार करेगा”…., कार्यक्रम रेलवे स्टेशन के सामने वृंदावन होटल फर्स्ट फ्लोर हॉल में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था अध्यक्ष मेघराज नागल ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस कार्यक्रम में नारायण बिहाणी, मेघराज नागल,इंजीनियर कमलकांत सोनी, विक्रम सिंह पडिहार, आस्था मलगट, सैयद अख्तर, राधेश्याम ओझा, वीणा ओझा, प्रेम स्वामी, मोना स्वामी, भवानी सिंह चौहान, एडवोकेट सुरेश ओझा, शाकिर हुसैन शाकिर, घनश्याम सोलंकी, विजय शंकर गहलोत,पवन कुमार चढ्ढा , मास्टर उदय सिंह, मास्टर दिवांसु अग्रवाल, हरिनारायण सिंह, लक्ष्मीनारायण भाटी, विनोद सक्सेना, जावेद मिर्जा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे और अपने अपने गीतों एवं नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन कमलकांत सोनी करेंगे।
आयोजक- मेघराज नागल:8619532062

Subscribe to my channel


