बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
नर नारायण सेवा संस्थान का पाळसीए वितरण अभियान जारी, स्कूलों व गांवों में बांटे 1500 पाळसीए

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 11 मई। नर नारायण सेवा संस्थान के सहयोगियों द्वारा चलाए जा रहे पाळसीए वितरण अभियान के तहत सोमवार को एजी मिशन स्कूल और नानु देवी स्कूल के विद्यार्थियों को पाळसीए वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव और नियमित देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने पाळसीए नियमित भरने और उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
संस्था के सेवादार आनंद जोशी ने बताया कि संस्था के सदस्य मंदिरों, श्मशान भूमि तथा ग्रामीण क्षेत्रों ऊपनी, सेरुणा, गुसाईंसर, बिग्गा और दुलचासर सहित कई गांवों में घर-घर जाकर भी पाळसीए वितरित कर रहे हैं। अभियान के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण तथा जीव-जंतुओं के लिए पानी की व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
उन्होंने बताया कि अब तक अभियान के तहत करीब 1500 पाळसियों का वितरण किया जा चुका है। आने वाले दिनों में भी यह सेवा कार्य लगातार जारी रहेगा।
इस अभियान में सेवादार के रूप में भंवरलाल, श्याम करनाणी, सतीश, महादेव, महेंद्र, भैरू, वीर और फतेह सहित कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया।

Subscribe to my channel


