खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी की हाईराइज सोसाइटी में युवक ने लगाई छलांग… पूर्व गार्ड ने 7वीं मंजिल से कूदकर दी जान।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब माटिला चौकी क्षेत्र के थड़ा गांव स्थित हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में एक युवक ने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी वही युवक की हुई दर्दनाक मौत।

घटना इतनी दर्दनाक थी कि मौके पर मौजूद लोग सहम गए और सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान शीथल गांव निवासी 40 वर्षीय सुंदर पुत्र महिपाल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सुंदर पहले इसी हिल व्यू गार्डन सोसाइटी में गार्ड की नौकरी भी कर चुका था।

वहीं वह लंबे समय से बीमारी से भी जूझ रहा था।

सूचना मिलते ही माटिला चौकी इंचार्ज एसआई पुनीत ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिवाड़ी भिजवाया।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button