बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
ईसीबी में ISHRAE मुंबई द्वारा स्टूडेंट चैप्टर का शुभारंभ, तकनीकी कौशल को मिलेगा बढ़ावा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में भारतीय हीटिंग, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग इंजीनियर्स सोसाइटी (ISHRAE) मुंबई चैप्टर द्वारा स्टूडेंट चैप्टर की स्थापना की गई। बीकानेर में ISHRAE का यह पहला स्टूडेंट चैप्टर शुरू हुआ है जिसका उद्देश्य बीकानेर के विद्यार्थियों तक नवीनतम तकनीक और इंडस्ट्री स्किल्स को पहुंचाना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ संकाय समन्वयक श्याम सुंदर सुथार द्वारा सभी के अभिवादन के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ संजीव जैन द्वारा इसकी उपयोगिता एवं छात्र हितों की महतवता पर अपने विचार व्यक्त किए गए ।
ISHRAE मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष मुकेश सुथार ने बताया कि यह चैप्टर छात्रों को HVAC&R क्षेत्र में रिसर्च, ट्रेनिंग, वर्कशॉप और इंडस्ट्री एक्सपोजर देगा। श्री दबीर ने स्टूडेंट एक्टिविटीज की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि छात्रों को नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओं और टेक्निकल इवेंट्स में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
यांत्रिकी अभियांत्रिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अरूण पुरोहित ने छात्रों का उत्साह वर्धन कर अपने विचार व्यक्त कर ISHRAE टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस पहल से बीकानेर के इंजीनियरिंग छात्रों को ग्लोबल स्टैंडर्ड की तकनीकी जानकारी मिलेगी और प्लेसमेंट के नए रास्ते खुलेंगे।
डॉ. विनीत कुमार राणा जी ने बताया कि ISHRAE और
महाविद्यालय के बीच हुए MOU से छात्र सीधे लाभान्वित होंगे तथा बीकानेर क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को भी तकनीकी क्षेत्र में प्रगति मिलेगी।
महाविद्यालय के संकाय सदस्यों धर्मेन्द्र सिंह, चन्द्रशेखर राजोरिया एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।
समारोह का समापन चैप्टर के पदाधिकारियों की घोषणा के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं में इस नई शुरुआत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला

Subscribe to my channel

