उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बस्ती में जिलाधिकारी का ताबड़तोड़ निरीक्षण, आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 07 मई 2026। जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने गुरुवार सुबह जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर कार्य संतोषजनक मिला, जबकि कुछ जगहों पर लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

देवमी आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने सबसे पहले बाल विकास परियोजना बनकटी के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र देवमी का निरीक्षण किया। केंद्र पर 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के 14 बच्चे उपस्थित मिले, जो स्कूल पूर्व शिक्षा गतिविधियों में शामिल थे। बच्चे ड्राइंग करते हुए पाए गए।

निरीक्षण के दौरान एक बच्ची मान्सी (आयु 2 वर्ष 5 माह) का वृद्धि मापन कराया गया, जिसमें उसका वजन 10.8 किलोग्राम और ऊंचाई 84 सेंटीमीटर पाई गई। पोषण कैलकुलेटर के अनुसार बच्ची सामान्य श्रेणी में पाई गई और कुपोषित नहीं मिली।

हालांकि क्षेत्रीय मुख्य सेविका द्वारा मोबाइल पर निगरानी व्यवस्था और गतिविधियों की जानकारी संतोषजनक रूप से प्रस्तुत नहीं की जा सकी, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित मुख्य सेविका श्रीमती शशिलता के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

डारीडीहा केंद्र में 4 बच्चे सैम श्रेणी में

बाल विकास परियोजना सदर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र डारीडीहा का भी निरीक्षण किया गया। यहां कार्यकत्री, सहायिका, मुख्य सेविका और एजूकेटर उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि केंद्र पर 4 बच्चे गंभीर कुपोषण (SAM) श्रेणी में हैं।

भुवरनिरंजनपुर केंद्र में एलईडी से पढ़ाई

आंगनबाड़ी केंद्र भुवरनिरंजनपुर में बच्चों को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कविता, कहानी और कार्टून द्वारा स्कूल पूर्व शिक्षा दी जा रही थी। जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई की सराहना

सदर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय भुवरनिरंजनपुर में कक्षा 1 और 2 के बच्चों का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक पाया गया। जिलाधिकारी ने शिक्षिकाओं श्रीमती ज्योति मिश्रा और श्रीमती केतकी पांडेय द्वारा किए जा रहे शिक्षण कार्य की सराहना की।

विद्यालय में रूम-टू-रीड संस्था द्वारा स्थापित लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया गया। बच्चों में पढ़ने की रुचि विकसित करने के प्रयासों की प्रशंसा की गई।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में मिली गंदगी

इसके बाद जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बस्ती सदर का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां शौचालय और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति असंतोषजनक पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।

उन्होंने वार्डन श्रीमती रंजना सिंह से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए तथा छात्राओं की स्वच्छता और लर्निंग आउटकम में सुधार के लिए शिक्षकों को विशेष प्रयास करने को कहा।

प्रशासन सख्त, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और छात्रावासों में बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button