भिवाड़ी में बीती देर शाम खाकी का दमदार रूट मार्च, अपराधियों में खौफ।
भिवाड़ी की सड़कों पर मंगलवार को खाकी वर्दी का सख्त संदेश देखने को मिला, जब पुलिस ने व्यापक स्तर पर रूट मार्च निकालकर कानून-व्यवस्था का शक्ति प्रदर्शन किया।
यह रूट मार्च पुलिस अधीक्षक ब्रजेश उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास कायम करना रहा।
अलवर बाईपास रोड सहित प्रमुख इलाकों में निकाले गए इस रूट मार्च में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
थानाधिकारी सचिन शर्मा, यूआईटी थाना प्रभारी प्रोविजनर आरपीएस प्रदीप और एसआई पुनीत मीणा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने एरिया डोमिनेशन करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की।
पुलिस की इस सख्त मौजूदगी से जहां असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया, वहीं आम नागरिकों ने राहत की सांस ली।
पुलिस का यह कदम स्पष्ट संकेत है कि भिवाड़ी में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।