खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी में हफ्ता वसूली माफियाओं व बदमाशों पर पुलिस का बड़ा एक्शन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल तिजारा, भिवाड़ी।
भिवाड़ी में हफ्ता वसूली माफियाओं व बदमाशों पर पुलिस का बड़ा एक्शन।
भिवाड़ी में अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एसपी ब्रजेश उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस ने हफ्ता वसूली और धमकी देने वाले माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यूआईटी सेक्टर-4 सब्जी मंडी में भारी पुलिस बल तैनात कर इलाके में सघन अभियान चलाया गया, जिससे अवैध वसूली करने वालों में हड़कंप मच गया।
इस दौरान भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी और यूआईटी फेज-थर्ड थानाधिकारी प्रोविजनर आरपीएस प्रदीप भी मौके पर मौजूद रहे और पूरे ऑपरेशन की निगरानी की।
पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश दिया गया है कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
भिवाड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में हफ्ता वसूली माफियाओं और बदमाशों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई होगी।
शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना अब प्राथमिक लक्ष्य है।

Subscribe to my channel


