बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री ओम बन्ना सेवा समिति द्वारा ओम बन्ना का 72 वां जन्मदिन धूमधाम से केक काटकर मनाया गया

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर । ओम बन्ना सेवा समिति, बीकानेर की ओर से राजस्थान मारवाड़ के लोकदेवता श्री ओम बन्ना सा राठौड़ के 72 वें जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

ओम बन्ना सेवा समिति की संरक्षक एवं मंदिर की सेवादार भंवरी देवी ने बताया कि इस मौके पर मंगलवार की सुबह समिति के पदाधिकारी दीपक पारीक,सुनील दत्त नागल,प्रेम सिंह चांडी, सूरजभान सिंह, सैयद अख्तर, रामकिशोर यादव, दिलीप गुप्ता, शाकिर हुसैन शाकिर, इंजीनियर कमलकांत सोनी, कवि शिव दाधीच, दिनेश दिवाकर,पवन कुमार चढ्ढा,भवानी आचार्य, राजकुमार जीनगर, विजय शंकर गहलोत, मंदिर सेवादार नारायण राम सहित आदि के द्वारा केक काटा गया । उसके बाद छप्पन भोग,आरती और भंडारे का आयोजन किया गया। ओम बन्ना के जन्मदिन की पूर्व संध्या सोमवार एवं जयंती के दिन नागौर के कलाकार जेठू सिंह रावणा एंड पार्टी के द्वारा लोक देवता ओम बन्ना के भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button