बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भाजपा के युवा नेता डॉ वासुदेव चावला और विधायक हरलाल सहारण करेंगे चूहरु जाट हिन्दी फिल्म के प्री पोस्टर का विमोचन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
चूरू, 2 मई। चन्द्र फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली हिन्दी फिल्म चूहरु जाट के प्री पोस्टर का विमोचन 6 मई को भाजपा के युवा नेता डॉ वासुदेव चावला और चूरू विधायक हरलाल सहारण करेंगे। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि चूहरु जाट हिन्दी फिल्म में माही कटारिया,अलीशा सोनी, शिव सिंह चौहान, हनुमान आदित्य, वंदना शर्मा, राज रावल, धर्मेन्द्र टॉक, राम दयाल भाटी, दुर्गेश पारीक आदि मुख्य भूमिका अदा करेंगे। फिल्म के सहायक निर्देशक राज कुमार नायक हैं। इस फिल्म के गीत गिरीश भार्गव ने लिखे हैं। गीतों को आवाज रघुवीर सिंह राठौड़ रूपलीसर और अन्य साथी देंगे। फिल्म की शूटिंग इंद्रपुरा, जसरासर, खांसोली सहित आसपास के गांवों में होगी। फिल्म के डी ओ पी विकास सक्सेना रहेंगे। शेखावत ने बताया कि यह फिल्म अखिल भारतीय स्तर पर प्रदर्शित होगी। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई नामी कलाकार अभिनय करेंगे। जलने वाले जलते रहेंगे। पोस्टर का विमोचन भारतीत खाद्य निगम के सामने स्थित संतोष भोजनालय में सांय काल होगा।

Subscribe to my channel


