ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में क्राउन रबर पॉलीमर में भीषण आग

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित क्राउन रबर पॉलीमर फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरी यूनिट धुएं और लपटों से घिर गई। सूचना मिलते ही RIICO फायर स्टेशन, नगर परिषद की दमकल गाड़ियां और अन्य औद्योगिक इकाइयों से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

घटना के दौरान सबसे पहले आसपास की कंपनियों में काम कर रहे श्रमिकों और कर्मचारियों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। रबर और केमिकल सामग्री के कारण आग लगातार भड़कती रही, जिससे दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

मौके पर भिवाड़ी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद जिन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा घेरा बनाकर राहत कार्यों की निगरानी की।

गौरतलब है कि इसी फैक्ट्री में पिछले साल भी भीषण आग लग चुकी है, जो दो से तीन दिन तक धधकती रही थी। इसके बावजूद आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, जिससे फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन कूलिंग का कार्य जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button