ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

टेरा एलेगेंस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न

 

 

टेरा एलेगेंस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न, टीम “सक्षम” को मिली शानदार जीत

टेरा एलेगेंस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (पंजीकृत) के प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस चुनाव में टीम “सक्षम” ने पूर्ण बहुमत से विजय प्राप्त की। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में Forever Security Services के संस्थापक श्री संजय त्रिपाठी एवं उनकी टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

चुनाव परिणामों में निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विजयी घोषित किया गया—

अध्यक्ष – श्री दिलीप ठाकुर

उपाध्यक्ष – श्री अरविंद कौशिक

महासचिव – श्री सुरजीत मंडल

सह-सचिव – श्री संजीव कुमार, श्री राहुल देव शर्मा, श्री विनय कुमार

कोषाध्यक्ष – श्री पुष्पेंद्र कटारे

कार्यकारिणी सदस्य –

श्री अमितेश दीक्षित,

श्री रवि कुमार,

श्री अरुण कुमार,

श्रीमती अंजू यादव,

श्रीमती ज्योति,

श्री भारत भारद्वाज

नव निर्वाचित टीम “सक्षम” ने सभी निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि आने वाले कार्यकाल में सोसायटी के सर्वांगीण विकास, पारदर्शिता, सुरक्षा, स्वच्छता, सुचारु व्यवस्थाओं तथा निवासियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। टीम ने मिल-जुलकर, सकारात्मक सोच के साथ टेरा एलेगेंस को एक आदर्श आवासीय सोसायटी बनाने का संकल्प लिया।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सोसायटी के निवासियों एवं शुभचिंतकों द्वारा हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी जा रही हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button