खैरथल- तिजारादेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गौमाता संग निकली आस्था की पदयात्रा, तिजारा में सौंपा गया प्रार्थना पत्र

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा। “गौ सम्मान अभियान” के अंतर्गत सोमवार को तिजारा तहसील में गौभक्तों ने अनूठे अंदाज में अपनी आस्था और समर्थन प्रकट किया। शंकरगढ़ आश्रम से नंदी महाराज की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई पदयात्रा में गौमाता एवं नंदी महाराज को अग्रभाग में रखकर सैकड़ों श्रद्धालु उपखंड अधिकारी कार्यालय तक पहुंचे, जहां संतों व गौसेवकों की मौजूदगी में प्रार्थना पत्र सौंपा गया। प्रार्थना पत्र महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित था, जिसमें गौ संरक्षण से जुड़ी विभिन्न मांगें प्रमुखता से रखी गईं। तहसील प्रभारी महंत जस्सू महाराज एवं जिला प्रभारी देशपाल यादव ने बताया कि बड़ी संख्या में हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र भी प्रशासन को सौंपे गए हैं। उन्होंने दावा किया कि तिजारा तहसील में इस अभियान को सर्वाधिक जनसमर्थन प्राप्त हुआ है।
मुख्य मांगों में गौमाता को “राष्ट्रमाता” का दर्जा देने, पूरे देश में एक समान गौ संरक्षण कानून लागू करने, बड़े राज्यों में गौ अभ्यारण्य स्थापित करने तथा तहसील स्तर पर गौशालाओं के विस्तार की मांग शामिल रही। कार्यक्रम के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पुनखर नस्ल की गौमाता एवं नंदी महाराज पदयात्रा का विशेष आकर्षण रहे। “गोमाता की जय” के जयघोष, घंटों की ध्वनि और शंखनाद से माहौल श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख राजू यादव, प्रधान जयप्रकाश यादव, बने सिंह भिदूड़ी, कपिल गुप्ता, गुलशन कुमार, लोकेश गुर्जर, अनिल गुप्ता, सुभाष सैनी, निरंजन सेन, सतपाल प्रजापत, यशपाल आचार्य, आशुतोष त्यागी, मूल सिंह शेखावत, अमित नाहटा, ग्यारसी लाल गुप्ता, डॉ. रामौतार कौशिक, रतिराम यादव (सरपंच), सुभाष आढ़ती, अनुज गुप्ता, अनुज गोयल, महंत तीर्थ शर्मा, इंदर सिंह दहिया, जय सिंह सैन, डिंपल जैन, नरेश शर्मा, राजेंद्र यादव, गुलशन जाजोरिया, दिनेश सैनी, सोहनलाल शर्मा सहित सैकड़ों गौभक्त उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


