धर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सिने मैजिक के पास स्थित भीम वृद्ध आश्रम में भव्य सुंदरकांड आयोजन, भजनों से भाव-विभोर हुए वृद्धजन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
आज शाम करीब 7:00 बजे सिने मैजिक के पास स्थित भीम वृद्ध आश्रम में एक भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम मेघराज जी गहलोत एवं श्री रामसर की सुंदरकांड मंडली के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में We Are Foundation की डायरेक्टर अर्चना सक्सेना, डायरेक्टर अलका पारीक, प्रमोद भार्गव, कोऑर्डिनेटर मधुलिका खत्री सहित अशोक कुमावत, भूपेंद्र आनंद पारीक, सपना जी और निशा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सुंदरकांड मंडली द्वारा प्रस्तुत भजनों और पाठ ने आश्रम में मौजूद सभी भक्तों और वृद्धजनों को भाव-विभोर कर दिया। पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। खास बात यह रही कि कार्यक्रम ने वृद्धजनों के चेहरों पर मुस्कान ला दी, जिससे आयोजन की सार्थकता और भी बढ़ गई।
आश्रम के संस्थापक कैलाश चांवरिया जी ने इस आयोजन के लिए मेघराज जी गहलोत एवं अलका पारीक का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहना चाहिए, ताकि वृद्धजनों को मानसिक और आध्यात्मिक संबल मिलता रहे।
कार्यक्रम का समापन पूनरासर हनुमान जी मंदिर के पुजारी जी द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर विधिपूर्वक किया गया।
🙏 जय हनुमान 🙏

Subscribe to my channel


