खैरथल- तिजाराधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तिजारा में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की सराहनीय पहल, पक्षियों के लिए लगाए परिंडे

संवाददाता विष्णु शर्मा
तिजारा। भीषण गर्मी को देखते हुए भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई। संगठन के नेतृत्व में पूरे तिजारा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए, जिससे गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
इस अभियान में शहर अध्यक्ष श्री शोभाराम जी, जिला संगठन मंत्री दिनेश कुमार जी, पोस्ट मास्टर प्रदीप गोठवाल जी, समाजसेवी श्री सोहन लाल एवं श्री धर्मपाल सहित कई गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और शारीरिक सहयोग प्रदान किया।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण पक्षियों को पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ता है, ऐसे में यह पहल उनके जीवन को बचाने में मददगार साबित होगी। साथ ही उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्य लगातार किए जाते रहेंगे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की और इसे पर्यावरण संरक्षण व जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

Subscribe to my channel


