बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विधायक श्री व्यास ने लिखा पत्रः नृसिंह महोत्सव के दौरान चाक-चौबंद रहें व्यवस्थाएं

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

 

बीकानेर, 21 अप्रैल। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने नृसिंह चतुर्दशी के अवसर पर शहरी परकोटे के विभिन्न स्थानों पर 30 अप्रैल को होने वाले श्री नृसिंह महोत्सव के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नगर निगम, पुलिस, पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा है।

श्री व्यास ने बताया कि नृसिंह चतुर्दशी के अवसर पर लखेटिया चौक, लालाणी व्यासों का चौक, नत्थसर गेट के बाहर, डागा चौक, दुजारियों की गली और जस्सोलाई तलाई के पास सहित विभिन्न स्थानों पर नृसिंह महोत्सव आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान यहां मेला भरेगा तथा बड़ी संख्या में शहरवासी एकत्रित होंगे। इसके मद्देनजर उनहोंने साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था के लिए नगर निगम आयुक्त, पेंचवर्क के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा पेयजल एवं सड़क पर छिड़काव के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता को पत्र लिखा है। वहीं यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को कार्यवाही करने के लिए कहा है। श्री व्यास ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इन समारोहों में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रहती है। अतः सभी संबंधित विभाग जनहित को देखते हुए गंभीरता से कार्य करें।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button