देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अक्षय तृतीया पर वर्षीतप पारणो उत्सव धूमधाम से सम्पन्न, 1500 श्रद्धालुओं की उपस्थिति में तपस्वियों का सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल/बालोतरा, 20 अप्रैल 2026
सिवाँची–मालाणी क्षेत्रीय तेरापंथ संस्थान के तत्वावधान में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर वर्षीतप पारणो उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी श्री सत्यप्रभा जी आदि ठाणा (3) के सानिध्य में असाडा रोड स्थित आचार्य श्री तुलसी समवसरण पंडाल में प्रातः 9:15 बजे सम्पन्न हुआ।
साध्वी श्री सत्यप्रभा जी ने अपने प्रवचन में जैन धर्म में अक्षय तृतीया, तपस्या और पारणा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तपस्या आत्मशुद्धि का सर्वोत्तम माध्यम है, जो व्यक्ति के जीवन में संयम और सकारात्मकता का संचार करती है।
इस अवसर पर बालोतरा, जसोल, पचपदरा, असाडा, टापरा, बायतु, आसोत्रा व हाउसिंग बोर्ड सहित आसपास के क्षेत्रों से लगभग 1500 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर तपस्वियों की अनुमोदना की।
संस्थान के अध्यक्ष शांतिलाल डागा, निवर्तमान अध्यक्ष डूंगरचंद सालेचा तथा मंत्री भंवरलाल चोपड़ा ने बताया कि इस वर्ष कुल 23 उपवास तपस्वी रहे, जिनमें बालोतरा के 17, जसोल के 4 और पचपदरा के 2 शामिल हैं। वहीं एकासन तपस्वियों की संख्या 20 रही, जिनमें बालोतरा के 10, जसोल के 4, पचपदरा के 2 और असाडा के 4 तपस्वी शामिल रहे।
कार्यक्रम में पचपदरा (साजियाली) निवासी कंकु चोपड़ा परिवार—श्री रणमल जी व श्री पंकज कुमार जी (माजीसा ग्रुप) द्वारा स्नेहिल भोज की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।
अणुव्रत समिति जसोल द्वारा तपस्वियों, लाभार्थी परिवार तथा नव चयनित आईएएस अधिकारी श्री गौरव कुमार चोपड़ा का अणुव्रत दुपट्टा व साहित्य भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही सभी को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया गया।
समिति के अध्यक्ष महावीरचंद सालेचा, निवर्तमान अध्यक्ष पारसमल गोलेछा, प्रभारी भूपतराज कोठारी, मंत्री सफरूखान सहित अन्य पदाधिकारियों ने विभिन्न तपस्वी भाई-बहनों व अतिथियों का सम्मान किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्थान मंत्री भंवरलाल चोपड़ा ने किया, जबकि तपस्वियों का परिचय डूंगरचंद सालेचा ने प्रस्तुत किया। पूरे आयोजन में संस्थान की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए सेवा कार्यों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।

Subscribe to my channel


