धर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए लगाए परिंदे, सेवा कार्यों के साथ मनाया गया जन्मदिन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

*भिवाड़ी।* समाजसेवी एवं योगी आर्मी के उपाध्यक्ष डॉ. ग्याशी राम गुप्ता के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा और संवेदनशीलता का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। इस भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए विभिन्न स्थानों पर परिंदे (पानी के बर्तन) लगाए गए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

इस अभियान के तहत भिवाड़ी स्थित SUNGLOW स्कूल परिसर में परिंदे लगाए गए, जहां बच्चों को भी समाजसेवा और जीवों के प्रति दया भाव रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद सदर बाजार क्षेत्र में भी परिंदे स्थापित किए गए, जिससे अधिक से अधिक पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा प्रति माह आयोजित होने वाले भंडारे में भी सहयोग दिया गया और स्वयं सेवा कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

इस अवसर पर योगी आर्मी अध्यक्ष आशुतोष त्यागी, SUNGLOW स्कूल के डायरेक्टर सुरेंद्र यादव, प्रिंसिपल सुनीत यादव सहित विक्रम सिंह, मनोज कुमार, तेजस्वी पंडित एवं विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे प्रयास भी समाज और प्रकृति के लिए बड़े बदलाव ला सकते हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button