बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

गंगाशहर में 24 अप्रैल को होगा ‘प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह’, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर। गंगाशहर नागरिक परिषद् के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भट्टड़, गंगाशहर में नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर विद्यार्थियों के स्वागत एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान हेतु “प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह” का आयोजन 24 अप्रैल, शुक्रवार को दोपहर 11:30 बजे किया जाएगा।

परिषद् के संयोजक जतनलाल दूगड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में राजस्थान बोर्ड 2025 की परीक्षाओं में हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम से पांचवीं, आठवीं, माध्यमिक (सेकेंडरी) एवं वरिष्ठ माध्यमिक (सीनियर सेकेंडरी) स्तर पर विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

परिषद् के वरिष्ठ सदस्य सम्पतलाल दूगड़ ने बताया कि इसके साथ ही कक्षा प्रथम से ग्यारहवीं तक की स्थानीय स्तर की परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी हनुमानमल गहलोत करेंगे।

विद्यालय की प्राचार्य सविता गुप्ता ने बताया कि समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया है। वहीं अंग्रेजी माध्यम के प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार सोलंकी के अनुसार, यह आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

कार्यक्रम के आयोजन में पूर्व छात्र कीरणचन्द लूणावत का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। आयोजन की व्यवस्थाओं में रमेश वर्मा के साथ गंगाशहर नागरिक परिषद् के सदस्य बच्छराज रांका, महेन्द्र चौपड़ा, पानमल मारू सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

(प्रेषक: जतनलाल दूगड़)

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button