उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गारशिक्षा

आरसेटी में निःशुल्क जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण का शुभारंभ

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 18 अगस्त 2026। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), बस्ती में महिलाओं एवं युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से निःशुल्क जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रबंधक, जिला अग्रणी बैंक आर. एन. मौर्य, डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार एवं आरसेटी निदेशक मृत्युञ्जय मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कौशल विकास के माध्यम से महिलाएं एवं युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। ब्यूटी एवं वेलनेस के क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षणार्थी स्वयं का ब्यूटी पार्लर शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

आरसेटी निदेशक मृत्युञ्जय मिश्रा ने प्रशिक्षणार्थियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा अर्जित कौशल का उपयोग स्वरोजगार स्थापित करने में करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। प्रशिक्षणार्थियों ने ब्यूटी एवं पार्लर से संबंधित विभिन्न कौशल सीखकर भविष्य में अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में आरसेटी निदेशक ने सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षणार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आरसेटी के संकाय सदस्य धीरज राय, अखिलेश मिश्रा, सहायक मंजय सिंह, अटेंडर मनोज कुमार सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button