ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी: बीएमए ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण को दी सम्मानपूर्वक विदाई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी। भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण (आईपीएस) को भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) की ओर से सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर बीएमए पदाधिकारियों ने उन्हें माला, पुष्पगुच्छ और साफा पहनाकर उनके कार्यकाल की सराहना की।

बीएमए के अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह राणा और मानद सचिव जी.एल. स्वामी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने अपने कार्यकाल के दौरान औद्योगिक क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहनीय कार्य किए। उनके सहयोग से उद्योगों को सुरक्षित माहौल मिला और कई समस्याओं का समाधान भी हुआ।

इस मौके पर बीएमए के उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ला, राजबीर सिंह, अजित सिंह देशवाल और अरुण त्यागी सहित एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने प्रशांत किरण के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान बीएमए पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशांत किरण का सरल स्वभाव और उद्योगों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण हमेशा याद रखा जाएगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button