LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में कचरा वाहनों की बैटरियां चोरी, नगर परिषद के ठेकेदार को लाखों का नुकसान।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

औद्योगिक नगरी भिवाड़ी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला फेज-तृतीय थाना क्षेत्र का है, जहां डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली कंपनी के वाहनों से बैटरियां चोरी कर ली गईं।

जानकारी के अनुसार रोहतक स्थित फर्म श्रीबालाजी केयर टेकर द्वारा नगर परिषद भिवाड़ी में घर-घर कचरा संग्रहण का ठेका लिया हुआ था। ठेके के तहत उपयोग में लाई जा रही 17 कचरा गाड़ियों को यूआईटी सेक्टर-4 स्थित सामुदायिक भवन परिसर और उसके बाहर पार्किंग में खड़ा किया गया था।

फर्म के कर्मचारी संजीत पुत्र चांद सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मार्च को केयरटेकर फूलमती ने फोन कर सूचना दी कि वाहनों की बैटरियां गायब हैं। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो सभी गाड़ियों से बैटरियां चोरी मिलीं।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि 4 मार्च की सुबह करीब 5 बजे तीन अज्ञात चोर सीएनजी थ्री-व्हीलर टेंपो में आए और बाहर खड़ी 8 गाड़ियों की बैटरियां चोरी कर ले गए। वहीं 11 मार्च की सुबह करीब 3 बजे वही चोर दोबारा आए और परिसर के अंदर खड़ी 9 गाड़ियों की बैटरियां व वायरिंग भी निकालकर फरार हो गए।

घटना से ठेकेदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पुलिस थाना फेज-तृतीय में शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button