*थाना गोला पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित अभियुक्तों को अवैध तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में आज दिनांक 21.02.2026 को थाना गोला पुलिस द्वारा, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 65/2026 धारा 109(1) बीएनएस में वांछित 02 नफर अभियुक्तों 1. प्रशान्त वर्मा पुत्र सर्वेश कुमार निवासी ग्राम हैदराबाद थाना हैदराबाद जनपद खीरी 2. प्रशान्त कमल पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम हेमपुर थाना हैदराबाद जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1.प्रशान्त वर्मा पुत्र सर्वेश कुमार निवासी ग्राम हैदराबाद थाना हैदराबाद जनपद खीरी
2.प्रशान्त कमल पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम हेमपुर थाना हैदराबाद जनपद खीरी
*बरामदगी का विवरण*
02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर
03 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर