LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
सम्पूर्णानगर पुलिस व एसएसबी की बड़ी कार्रवाई 06.05 ग्राम ब्राउन शुगर व मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड – उत्तर प्रदेश
मोबाइल: 7376326175
खीरी | 03 फरवरी 2026
जनपद खीरी में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सम्पूर्णानगर पुलिस एवं एसएसबी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 06.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर), एक मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल फोन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में दिनांक 03.02.2026 को की गई।
Advertisement


Subscribe to my channel


