धर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
महिला मंडली सेक्टर-9 द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का सप्तम दिवस संपन्न, श्रद्धालु भाव-विभोर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी नगर:
महिला मंडली सेक्टर-9 के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के सप्तम दिवस की कथा आज श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुई। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे भाव और आस्था के साथ कथा का रसपान किया।
कथा व्यास शिवम चतुर्वेदी जी महाराज ने अपने प्रवचनों में बताया कि कथा का मुख्य उद्देश्य जन-जन में भक्ति भावना का प्रचार-प्रसार करना है, जिससे समाज में सनातन संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूकता बढ़े।
इस अवसर पर बताया गया कि श्री बांके बिहारी सेवा दल ट्रस्ट निस्वार्थ भाव से जन-जन में भक्ति का प्रचार कर रहा है। संस्था का मुख्य उद्देश्य भिवाड़ी नगर में ठाकुर बांके बिहारी जी का विशाल मंदिर निर्माण कराना है।
इसी उद्देश्य को लेकर संस्था द्वारा समय-समय पर निःशुल्क सुंदरकांड पाठ, संकीर्तन एवं श्रीमद् भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु, महिलाएं एवं भक्तजन उपस्थित रहे और सभी ने कथा के माध्यम से धर्म और भक्ति का संदेश ग्रहण किया। संस्था द्वारा सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु किए जा रहे इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


Subscribe to my channel


