खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
मॉडल स्कूल हींगवाहेड़ा में विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, विज्ञान प्रयोगों से रूबरू हुए छात्र

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
हींगवाहेड़ा। तिजारा ब्लॉक के एकमात्र सीबीएसई अंग्रेजी माध्यम के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में कार्यरत स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय हींगवाहेड़ा में शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत ट्विनिंग विजिट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिजूरीबास एवं डोटाणा के कुल 51 विद्यार्थियों ने स्टाफ सहित मॉडल स्कूल का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने मॉडल विद्यालय में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब में संचालित विभिन्न प्रोजेक्ट्स का अवलोकन किया। साथ ही भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय का भी गहन अध्ययन किया। विद्यार्थियों ने आधुनिक शिक्षण संसाधनों और नवाचार आधारित गतिविधियों को नजदीक से समझा। इस दौरान दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें पीएम श्री डोटाणा की टीम विजेता रही। विजेता टीम को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रतन लाल सुथार (मॉडल विद्यालय हिंगवाहेडा), बनवारी लाल (प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डोटाणा) एवं सरिता कुमारी (प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खिजूरी बास) सहित समस्त आगंतुक स्टाफ एवं विद्यार्थियों का बैंड व माल्यार्पण के माध्यम से स्वागत किया गया। भ्रमण से विद्यार्थियों में विज्ञान, तकनीक और नवाचार के प्रति विशेष उत्साह देखने को मिला।

Subscribe to my channel


