धर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी में विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रभात फेरी व पौष बड़ा प्रसाद वितरण का आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

विश्व हिंदू परिषद प्रखंड भिवाड़ी द्वारा शिव मंदिर, डी-ब्लॉक, भगत सिंह कॉलोनी में प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सभी कार्यकर्ता “हरे राम हरे कृष्ण” के जयघोष के साथ सनातन धर्म का जागरण कर रहे हैं।

पौष माह के अवसर पर विशेष रूप से पौष बड़ा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुन्ना बंसल, सोमदत्त शर्मा, बिजेंद्र सिंह, डॉ. मुकुट शर्मा, संतोष बलोदी, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, शिवचरण शर्मा, नन्दलाल सिंह, तेज जैन, आर.डी. यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाना और धार्मिक एकता को मजबूत करना है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना की।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button