ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी के टपूकड़ा औद्योगिक क्षेत्र में लेपर्ड का आतंक, होंडा प्लांट के आसपास दिखी सक्रियता, हाई अलर्ट जारी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

भिवाड़ी के टपूकड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हैं। होंडा प्लांट परिसर और उसके आसपास लेपर्ड की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। देर रात वन विभाग द्वारा लगाए गए जाल के आसपास लेपर्ड की सक्रिय चहलकदमी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई, वहीं मौके से उसके ताज़ा पगमार्ग भी मिलने से उसकी मौजूदगी की पुष्टि और मजबूत हो गई है।

वन विभाग के रेंजर मनीष यादव ने बताया कि लेपर्ड को पकड़ने के लिए रणनीतिक रूप से जाल लगाया गया था, जिसमें एक बकरे को बांधकर निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान लेपर्ड जाल के पास आया, लेकिन पूरी सतर्कता के साथ बिना फंसे वापस लौट गया।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व से रेंजर शंकर शेखावत के नेतृत्व में एक विशेष रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया है। टीम लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित तरीके से पकड़ने की तैयारी में जुटी हुई है।

प्रशासन ने इसे सनसनी नहीं, बल्कि गंभीर चेतावनी बताते हुए होंडा प्लांट में कार्यरत श्रमिकों और आसपास के रहवासियों के लिए अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक आवाजाही से बचें, रात में अकेले बाहर न निकलें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

वन विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमें पूरे इलाके में लगातार निगरानी कर रही हैं। फिलहाल क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button