अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तिजारा विधायक ने की भिवाड़ी में जनसुनवाई, बाबा का निर्देश भिवाड़ी में विकास को महत्व दे अधिकारी

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

आज भिवाडी के रीको गेस्ट हॉउस में तिजारा विधानसभा के भिवाडी में जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे तिजारा विधानसभा के विधायक महंथ बाबा बालक नाथ ने जन सुनवाई में भिवाडी के सभी पार्षद,पूर्व पार्षद, जन प्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी समस्या बाबा के सामने रखी ,इस जन सुनवाई में सभी डिपार्टमेंट के अधिकारी PHD, RHB,RIICO aur नगर परिषद के अधिकारी उपस्थित थे बाबा ने सब की समस्या सुन कर अधिकारीयों को जल्द से जल्द समाधान करने का सख्त निर्देश दिया और कहा कि भिवाड़ी में विकास को धरातल पर लाना जरूरी है इसलिए कोई कमी नहीं रहनी चाहिए, इस मौके पर उपस्थित अलवर उत्तर के जिला मंत्री कंचन तिवारी,अलवर उत्तर के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभय भूरा गुर्जर, भिवाडी मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र खटाणा,भिवाडी मण्डल महामंत्री राहुल सिंह राजपूत,उपाध्यक्ष सुभाष जोशी ,सुरेश त्यागी , पार्षद जीत सिंह तंवर, भीम भिदुरी,संजय करहाणा,गगन तंवर,मोहन भिदुरी, आईटी सेल के संयोजक दिनेश बेदी सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button