अलवरखेलब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सांसद खेल उत्सव में आज फाइनल मैच एस एस के क्रिकेट ग्राउंड भिवाडी में हुआ
डीपीएस भिवाड़ी की टीमों ने दोनों फाइनल मैच जीते मैन ऑफ़ द मैच और मैन ऑफ़ द सीरीज कप्तान निशांत पोसवाल बने

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
अलवर सांसद खेल उत्सव में आज एस एस क्रिकेट ग्राउंड भिवाड़ी में अंडर-19 क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ जिसमें टोटल 44 टीमो ने भाग लिया । मंडल भिवाड़ी के महामंत्री राहुल सिंह राजपूत ने बताया कि जिला महामंत्री अनूप यादव जी ने टॉस कर कर मैच की सुरूआत कराई।
आज के ग्रुप ए के फाइनल मैच का मुकाबला एस एस के क्रिकेट ग्राउंड में हुआ । फाइनल मुकाबला इशरोदा की बीएस हंटर v/s डीपीएस भिवाडी के बीच फाइनल मुकाबला हुआ जिसमे विजेता टीम डीपीएस भिवाडी बनी!
ग्रुप बी के फाइनल मुकाबला भिवाडी डीपीएस v/s रामबास के बीच हुआ और इसमें भी डीपीएस भिवाड़ी ने फाइनल जीता!
मेन ऑफ दी मैच व मेन ऑफ द सीरीज अवार्ड डीपीएस टीम के कप्तान निशांत पोसवाल को मिला
आज के मुख्य अतिथि तिजारा विधानसभा के पूर्व विधायक मास्टर मामन सिंह यादव रहे, मास्टर मामन सिंह यादव ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए शुभकामनाएं देते हुए सभी बच्चों को खेल-खेलने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ग्राउंड पर जाकर बच्चों को खेलने के बाद नई एनर्जी मिलती है और आज के युग में भारत देश में खेलों को भी पढ़ाई के तरह महत्व दिया गया है क्योंकि खेलों में भी भारत देश का कई खेलों में विदेश में अपना अच्छा प्रदर्शन दिखा रहा है और हमें पूर्ण विश्वास है आगे भी देश का नाम रोशन करने के लिए बच्चों को खेलों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे! आज 2 मैच हुए प्रत्येक मैच 10 ओवर के खेले गए ।
उपस्थित अलवर उत्तर के जिला महामंत्री अनूप यादव,जिला उपाध्यक्ष पवन चौहान, जिला मंत्री कंचन तिवारी, भिवाड़ी मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खटाना, महामंत्री राहुल सिंह राजपूत ,अलवर उत्तर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभय भूरा गुर्जर, भिवाडी मण्डल उपाध्यक्ष सुभाष जोशी, लक्ष्मी शर्मा,पार्षद भीम भिदुरी, स्योराज दायमा, एमपीएस धोला राम, आईटी सेल के संयोजक दिनेश बेदी, अरविंद यादव, रमेश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे
Subscribe to my channel


