खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
ग्राम टीहली-नयागांव में विशाल रक्तदान शिविर, 83 यूनिट रक्त संग्रह

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा, ग्राम टीहली-नयागांव में सामाजिक सरोकारों को समर्पित एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामवीर यादव शाहबादी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने उनका साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्यमी राम पोसवाल ने की। वहीं अतिथि के रूप में सरपंच विक्रम, समाजसेवी रामनिवास और सुनील मौजूद रहे। संयोजक अखिलेश यादव ने शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। शिविर के दौरान कुल 83 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। आयोजक कमलेश ने बताया कि सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रक्त संग्रह का कार्य बंसल ब्लड बैंक की टीम द्वारा सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।
आयोजकों के अनुसार, इस रक्तदान शिविर से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है और सहयोग की भावना को नया बल मिला है।

Subscribe to my channel


