उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

ग्राम पंचायत पिनेसर की मतदाता सूची शुद्ध करने की मांगः डीएम को सौंपा पत्र

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष अशोक निषाद ने जिलाधिकारी को पत्र देकर हर्रैया तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिनेसर विकास खण्ड कप्तानगंज की मतदाता सूची से 12 मृतक, 19 विवाहिता और दूसरे ग्राम सभा के 35 लोगों का नाम हटाकर मतदाता सूची को शुद्ध कराये जाने की मांग किया है।

डीएम को दिये पत्र में अशोक निषाद ने कहा है कि ग्राम सभा पिनेसर की मतदाता सूची में तमाग गड़बड़ी करके अवैध तरीके से दूसरे गाँव सभा के रहने वाले लगभग 35 लोगो का नाम ग्राम सभा पिनेसर के मतदाता सूची में दर्ज हो गया है। मतदाता सूची में 19 बच्चियों की शादी हो चुकी है जो अपने ससुराल में निवास करती है तथा ग्रामसभा पिनेसर के मतदाता सूची में 12 लोगो की मृत्यु हो चुकी है, जिनका नाम मतदाता सूची में अंकित है जिन्होने कभी ग्रामसभा में मतदान नहीं किया और न ही यहाँ के निवासी है। मतदाता सूची बनने तैयारी निरीक्षण के दौरान गाँव के वी०एल०ओ० द्वारा उक्त सभी सदस्यो का नाम विलोपन मतदाता सूची से नाम निकालने के संबंध में दिया गया था। जबकि तहसील हर्रैया के कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा उसे हटाया नहीं गया । मांग किया कि मतदाता सूची को शुद्ध कराया जाय।

 

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button