उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

एक ही व्यक्ति के दो नाम से बनी भ्रम की स्थिति, अधिकारियों से न्याय की गुहार

 

रिपोर्ट: डॉक्टर संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश

📞 मोबाइल: 7376 3261 75

लखीमपुर खीरी।

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना कोतवाली भीरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर पोस्ट भानपुर निवासी रामकिशन उर्फ रामकेश पुत्र आत्माराम के नाम को लेकर दस्तावेजों में उत्पन्न हुई भ्रम की स्थिति सामने आई है।

जानकारी के अनुसार रामकिशन के दो नाम प्रचलन में हैं। घर और गांव के लोग उन्हें प्यार से रामकेश कहकर पुकारते हैं, जबकि उनके सभी वैध दस्तावेज जैसे आधार कार्ड एवं अन्य अभिलेखों में उनका नाम रामकिशन पुत्र आत्माराम दर्ज है।

मानवीय भूलवश इलाहाबाद बैंक शाखा भीरा, लखीमपुर खीरी में उनका बैंक खाता रामकिशन की जगह रामकेश नाम से खोल दिया गया। सभी दस्तावेजों की जांच के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि नाम अलग-अलग होने के बावजूद व्यक्ति एक ही है।

इस नामगत त्रुटि के कारण संबंधित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। पीड़ित द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से निवेदन किया गया है कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया जाए तथा सभी वैध दस्तावेजों के आधार पर उनका कार्य शीघ्र एवं न्यायसंगत रूप से संपन्न कराया जाए।

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि यह मामला केवल नाम की भ्रम की स्थिति का है, इसमें किसी प्रकार की धोखाधड़ी नहीं है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि मामले को मानवीय दृष्टिकोण से देखते हुए शीघ्र समाधान किया जाए।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button