ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों पर बर्बरता, मैनेजर की गुंडागर्दी उजागर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

ब्रेकिंग न्यूज़ भिवाड़ी।

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों पर बर्बरता, मैनेजर की गुंडागर्दी उजागर।

भिवाड़ी औद्योगिक इलाके में स्थित सैफ डेकोर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एक बार फिर विवादों में घिर गई है।

 दो महीने से लंबित वेतन की मांग को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों पर कंपनी प्रबंधन ने दिनदहाड़े लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

हमले का वीडियो आया सामने जिसमें साफ तौर पर मैनेजर द्वारा लाठी से मारते पीटते दिख रहा है।

 आरोप है कि कंपनी के प्रबंध मैनेजर सुनील चौधरी के इशारे पर आधा दर्जन कर्मचारियों ने मजदूरों को बेरहमी से पीटा, जिसमें कई श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए

स्थिति यहीं नहीं रुकी।

श्रमिकों ने मैनेजर पर कार से कुचलने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

घटना के बाद कंपनी गेट पर सैकड़ों मजदूर जमा होकर उग्र नारेबाजी कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

सूचना पर यूआईटी थाना पुलिस, थानाधिकारी दारा सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

वहीं थानाधिकारी दारा सिंह मौके पर पहुंच जानकारी जुटाने में लगे हुए है और कंपनी मैनेजर को पूछताछ के लिए थाने लाए है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button