उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में 30 दिसंबर को लगेगा एकदिवसीय रोजगार मेला, रोडवेज में सविंदा चालक की होगी भर्ती

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 22 दिसंबर 2025 (सू.वि.)।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय/मॉडल करियर सेंटर, बस्ती द्वारा एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन दिनांक 30 दिसंबर 2025 को पूर्वान्ह 11:00 बजे से किया जाएगा। यह रोजगार मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर, कटरा मूड़घाट रोड, बस्ती में आयोजित होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज), बस्ती डिपो के आरएम/भर्ती अधिकारी द्वारा सविंदा चालक (ड्राइवर) पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से कैंपस भर्ती की जाएगी।
उन्होंने बताया कि सविंदा चालक पद हेतु अभ्यर्थी का न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा 8 उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 5 फुट 3 इंच, हेवी ड्राइविंग लाइसेंस, तथा न्यूनतम 2 वर्ष का वाहन चलाने का अनुभव होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 23 वर्ष 6 माह निर्धारित की गई है।
चयनित सविंदा चालकों को 2.06 रुपये प्रति किलोमीटर के मान से मानदेय दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त 5000 किलोमीटर से अधिक एवं 22 दिन संचालन करने पर 3000 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन भी देय होगा। साथ ही नाइट भत्ता एवं टारगेट से अधिक आय पर अतिरिक्त प्रोत्साहन की सुविधा भी मिलेगी।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक अंकपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस एवं आधार कार्ड के साथ निर्धारित तिथि को निःशुल्क प्रतिभाग कर साक्षात्कार में सम्मिलित हो सकते हैं। इसके अलावा इच्छुक नौकरी चाहने वाले सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यह रोजगार मेला जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर साबित होगा।
Subscribe to my channel


