ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
जिला कलेक्टर किशोर कुमार, IAS का भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन में सम्मान, विदाई समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, 11 दिसंबर 2025
भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) की ओर से आज जिला कलेक्टर किशोर कुमार, IAS के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर के जिले के विकास और औद्योगिक क्षेत्र के प्रति दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई।
बीएमए के अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान सहित समिति के सदस्यों ने फूलमाला, पुष्पगुच्छ, साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर कलेक्टर का सम्मान किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
इस अवसर पर बीएमए के मानद सचिव जी.एल. स्वामी, योगेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, उप-कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवीर चौधरी, गोविंद चांदना, रणधीर सिंह, राजेश अग्रवाल, राजबीर सिंह, अजित सिंह देशवाल, अनुपम शुक्ला, अशोक कुमार जैन, सम्पूर्ण सिंह, एम.एम. खान, एस.एस. शेखावत, उपाध्यक्ष नितिन गोयल, उदेस्वर मिश्रा, नाथूराम चौधरी, सुनिल मुखिया, संतलाल, डी.पी. मित्तल, प्रवीन राणा, अरुण त्यागी, दीपक कुमार शर्मा, देशराज तंवर, शशि भूषण, रजत गुप्ता, राजीव रंजन, मनीष सिंह, मानद संयुक्त सचिव ओमप्रकाश रावत, सुखदेव सिंह, जे.के. शर्मा, पंकज बंसल, पी.सी. राय, तरसीम लाल, मनोज कुमार, कुलदीप सिंह, सुनिल सोलंकी, किशन लाल, बी.डी. यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने कहा कि कलेक्टर किशोर कुमार के कार्यकाल में उद्योग जगत और प्रशासन के बीच सहयोग मजबूत हुआ, जिससे भिवाड़ी में विकास कार्यों को नई गति मिली।

Subscribe to my channel


